OTHERS

युवाशक्ति सेवा संस्थान का सराहनीय कदम: सदर अस्पताल बक्सर को दी गई 5 व्हीलचेयर

युवा नेता आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह के नेतृत्व में मरीजों की सुविधा के लिए अनूठी पहल, अस्पताल प्रशासन ने जताया आभार

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर। बृहस्पतिवार 9 अप्रैल को समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए युवाशक्ति सेवा संस्थान के द्वारा सदर अस्पताल बक्सर को पाँच व्हीलचेयर प्रदान की गई। यह कार्य युवा नेता आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

 

व्हीलचेयर को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन द्वारा विधिवत ग्रहण किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इस पहल को मरीजों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर युवा नेता रामजी सिंह ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से देख रहे थे कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को व्हीलचेयर की कमी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि सरकारी प्रक्रियाओं के तहत ऐसी सुविधाओं की पूर्ति में समय लग सकता है, इसलिए युवाशक्ति सेवा संस्थान ने स्वयं आगे बढ़कर यह जिम्मेदारी निभाने का निर्णय लिया।

 

उन्होंने आगे कहा कि संस्था भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी और इस संबंध में जिला चिकित्सा पदाधिकारी एवं अस्पताल प्रशासन से भी समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर युवाशक्ति सेवा संस्थान के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें आशुतोष दुबे, शराफत हुसैन, त्रिभुवन ओझा, श्याम जी वर्मा, कन्हैया यादव, माइकल पांडेय, पप्पू जायसवाल, विकास वर्मा एवं विक्की जायसवाल शामिल थे। यह पहल समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button