OTHERS

व्यवहार न्यायालय बक्सर के अधिवक्ता विनय कुमार दुबे का आकस्मिक निधन, आज रहेगा ‘नो वर्क’

जिला बार एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक, अधिवक्ताओं में शोक की लहर

न्यूज विज़न। बक्सर
व्यवहार न्यायालय बक्सर के वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार दुबे (En. No. 2485/1995) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे न्यायालय परिसर और अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना से जिला बार एसोसिएशन, बक्सर द्वारा गुरुवार 2 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय में ‘नो वर्क’ (कार्य बहिष्कार) रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान न्यायालय में किसी भी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन के सचिव बिंदेश्वरी पांडे और पप्पू पांडे ने बताया कि स्वर्गीय विनय कुमार दुबे एक सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अधिवक्ता थे। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन में ईमानदारी और समर्पण के साथ न्यायिक कार्यों का निर्वहन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। न्यायालय परिसर में उनके योगदान और व्यवहार को सदैव याद किया जाएगा।

 

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button