OTHERS

रोजगार का अवसर: 24 मार्च को विशेष जॉब कैंप का होगा आयोजन

संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित होगा संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में लगेगा जॉब कैंप

न्यूज विजन। बक्सर
जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 24 मार्च 2026 को विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर ने दी है। जॉब कैंप में देश की नामचीन कंपनी हिस्सा ले रही है। MARELLI MOTHERS ON AUTO SYSTEM PVT.LTD कंपनी MACHINE OPERATING की 200 पदों पर पुरूष अभ्यर्थियों की बहाली लेगी। इस पद के लिए वेतन 13000, उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष, योग्यता 10, 12, & ITI (Ayy Trade) निर्धारित है। वहीं कार्यस्थल गुजरात है।

 

यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

 

 

इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते हैं। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह विशेष जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button