OTHERS

कला भवन बक्सर में ताइक्वांडो का दमखम : सेमिनार, प्रशिक्षण और सम्मान समारोह का भव्य समापन

एशियन क्वालिफायर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मान—150 युवाओं ने लिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
कला भवन, बक्सर में आयोजित ताइक्वांडो से संबंधित सेमिनार, प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान एशियन क्वालिफायर के लिए चयनित खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में शृष्टि राज, सचिन कुमार सिंह, सौरभ कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, सूफियान आलम, सिधांत कुमार एवं अनुष्का पांडेय शामिल रहे। वहीं बिहार के गौरव राजू कुमार, धर्मवीर कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार (एशियन फाइनल ट्रायल क्वालिफायर) का भी विशेष अभिनंदन किया गया। खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और ऊर्जा का संचार हुआ।

 

यह सफल आयोजन बक्सर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सर, सचिव संजय सर एवं कोच शैलेश सर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में शृष्टि, अमन, प्रिंस, विनायक, श्वेता कुमारी सहित बक्सर स्पोर्ट्स परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button