OTHERS

नगर परिषद बक्सर ने 295 करोड़ का पेश किया अनुमानित बजट

ब74.93 करोड़ रुपये लाभ का बजट साबित होगा

न्यूज विजन। बक्सर 
नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट को लेकर चर्चा हुई। बहस के बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन कमरून निशा के नेतृत्व में 295 करोड़ का अनुमानित बजट पेश किया गया। नगर परिषद के ईओ कुमार ऋत्विक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के माह दिसंबर तक के वास्तविक आय-व्यय के आंकड़े को संकलित कर आगामी 2026-27 का आय-व्यय का आकलन कर संभावित बटज तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि 2026-27 में आंतरिक राजस्व, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से प्राप्त अनुदानों को मिलाकर कुल प्राप्ति करीब दो अरब 95 करोड़ 2 लाख 56 हजार 5 सौ 91 रुपये अनुमान किया गया है। वहीं कुल आय 369.93 करोड़ का अनुमान है। इस तरह से यह बजट 74.93 करोड़ रुपये लाभ का बजट साबित होगा।

 

नगर परिषद की चेयरपर्सन कमरून निशा ने कहा कि इस बजट को प्रस्तुत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। इस बजट में बहुत सारे नई योजनाओं का प्रावधान किया गया है। नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए आवश्यक विकासात्मक कई योजनाओं का समावेश इस बजट में करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में बहुत सारे नई योजनाओं का प्रावधान किया गया है।

महिलाओं के लिए पिंक शौचालय की होगी व्यवस्था:
चेयरपर्सन कमरून निशा ने कहा कि इस बजट में महिलाओं के लिए सुरक्षित पिंक शौचालय की व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए अलग औरसुरक्षित की सुविधा प्रदानकरने की योजना ली गई है। महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही सभी वार्डों और चौक-चौराहों पर सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था के लिए इस बजट में राशि का उपबंध किया गया है।

 

इस बार नगर परिषद नगर पालिका अधिनियम 2007तथा नगर निकाय के बजट एवं योजनाओं के अंतर्गत खेल कूद को बढ़वा देने के लिए कई प्रकार के प्रावधान इस बजट में किए गये हैं। खेल परिसर, स्टेडियम का निर्माण, खेल प्रतियोगिता का आयोजन आदि के लिए आगामी वर्ष 2026-27 के बजट में उपबंध किया गया है।

बजट में नाली-गली, नल जल व्यवस्था प्रणाली, इंटीग्रेटेड डिजिटल ट्रैफिक व्यवस्था, नगरक्षेत्र में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था हेतु उपकरणों, मशीनों एवं वाहनों की आपूर्ति आदि में खर्च करने के लिए राशि का उपबंध किया गया है। कुल मिलाकर नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों में खर्च करने के लिए करीब 2.15 अरब की राशि बजट में उपबंध किया गया है। विकास के कार्यों के साथ सरल एवं सिटिजन फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया गया है।

चेयरपर्सन कमरून निशा ने बताया कि इस बार के बजट में जल परिवहन अहिरौली घाट से सिपाही घाट तक तक के लिए शुरू करने का प्रावधान किया गया है। इसमें महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था होगी। सती घाट और गोला घाट के बीच मरीन ड्राइव और फूड कोर्ट, नौकायान आदि की व्यवस्था की जाएगी। नगर के बीचो बीच मल्टी स्टोरेज पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। नप की सभापति कमरून निशा ने अंत में ईओ, सशक्त समिति सदस्यों, सभी पार्षद, नप के समस्त कर्मचारी एवं शहर के नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया।

मौके पर सशक्त स्थाई समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह, राजू राय, अंजू सिंह, दिलीप कुमार, गुड्‌डु कुमार, मनोज कुमार, राहुल यादव, जगदीश कुमार, हिटलर कुमार सिंह, ब्रजकिशोर उपाध्याय, संतोष कुमार उपाध्याय समेत अन्य पार्षद मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button