OTHERS

सीनियर अंडर-23 एवं हेमन ट्रॉफी ट्रायल मैच का सफल समापन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिला क्रिकेट संघ (BDCA) द्वारा सीनियर, अंडर-23 एवं हेमन ट्रॉफी टीम के चयन हेतु आयोजित ट्रायल मैच का फाइनल मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कथकौली स्थित जे.के. क्रिकेट ग्राउंड के टर्फ पिच पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।पिछले दो दिनों से चल रहे ट्रायल मैच के आधार पर कुल 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया। फाइनल दिवस पर चयनित 40 खिलाड़ियों को दो टीमों में विभाजित कर 40-40 ओवर का प्रतिस्पर्धात्मक मैच कराया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया।

 

चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष रही। चयन समिति में नरेंद्र नाथ ओझा, अखिलेश उपाध्याय, आशुतोष अस्थाना, फराह अंसारी, अध्यक्ष वर्षा पांडेय तथा उपाध्यक्ष विकास रंजन ओझा उपस्थित रहे। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी राजीव कमल मिश्रा ने निभाई। इन 40 खिलाड़ियों में से अंतिम 17 खिलाड़ियों की सूची बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के फिक्स्चर जारी होने के पश्चात घोषित की जाएगी। साथ ही चयन समिति द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी कोच एवं फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि आगामी लीग मैचों में जोन एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस एवं मानसिक मजबूती को और सशक्त करना है।

 

बक्सर जिला क्रिकेट संघ का उद्देश्य जिले में क्रिकेट को नई दिशा देना, युवाओं की प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान करना तथा उन्हें राज्य स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। संघ भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शी एवं संगठित चयन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button