OTHERS

महाशिवरात्रि पर निकाली जाने वाली दिव्य बारात में शामिल होंगे भूत-प्रेत और पिशाच

शहर के कोइरपुरवा और खलासी मुहल्ला से निकलेगी भगवान शिव की बारात, बनारस के कलाकार बनेंगे आकर्षण

न्यूज विजन। बक्सर
महाशिवरात्रि को शहर के कोइरपुरवा और खलासी मुहल्ला से बारात निकाली जाएगी। इस बार बारात का मुख्य आकर्षण झांकी होगी। खलासी मुहल्ला स्थित श्री शिव बारात संघ की ओर से नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से बारात निकाली जाएगी। इसको लेकर भव्य तैयारी चल रही है।

 

 

संघ के सक्रिय सदस्यों ने बताया कि इस बार झांकी के लिए कानपुर और बनारस के कलाकारों की बुकिंग की गई है। यहां से जो बारात निकलती है वह पूरे शहर का भ्रमण करते हुए चरित्रवन स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचेगी और वहां विवाह संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारात में देवों के देव महादेव और मां पार्वती रथ पर विराजमान होकर दर्शन देंगी।

 

 

 

वहीं दूसरी ओर बारात में हाथी, ऊंट, बैंड-बाजा और पूरे मुहल्ले के लोग बराती बनकर निकलते हैं। ग्राम सुधार समिति, कोइरपुरवा से भी भगवन शिव की बारात निकाली जाएगी। इसमें भी इस बार झांकी के लिए बनारस के कलाकारों की बुकिंग की गई है। संघ के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, गुंजन गुप्ता , बब्लु कुशवाहा, सन्नी सिंह, हिटलर सिंह कुशवाहा आदि ने बताया कि बारात की सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। दिन में भतवान का रस्म पूरा करने के बाद 11 बजे दिन में बारात निकाली जाएगी।

 

 

 

बारात पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद सोहनीपट्‌टी स्थित गौरीशंकर मंदिर पहुंचेगी जहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। वहीं शहरवासियों ने बाराती की सेवा की तैयारी की है। जगह-जगह पर शहरवासी बरातियों पर पुष्प की वर्षा कर स्वागत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button