शिक्षा में उत्कृष्ट पहल : मेधावी विद्यार्थियों को बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा पूर्ण छात्रवृत्ति से प्रोत्साहन
22 फरवरी को होगी अगली स्कॉलरशिप परीक्षा


न्यूज विज़न। बक्सर
बक्सर में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए Birla Open Minds International School, Buxar द्वारा 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वैष्णवी एजुकेशनल डेवलपमेंट ट्रस्ट के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें ट्रस्ट के संस्थापक प्रदीप राय ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भरा रहा। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
“छात्रवृत्ति आत्मविश्वास की नई उड़ान” — प्रदीप राय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक प्रदीप राय ने कहा कि प्रतिभाशाली और परिश्रमी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और मनोबल को भी नई ऊँचाइयाँ प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
अभिभावकों ने की पहल की सराहना
छात्रवृत्ति कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता को भी बढ़ावा देते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भी स्पष्ट किया कि संस्था का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मेधावी विद्यार्थियों को उचित मंच और सहयोग प्रदान करना है।
22 फरवरी को होगी अगली स्कॉलरशिप परीक्षा
विद्यालय प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि स्कूल की अगली स्कॉलरशिप परीक्षा 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे 20 फरवरी 2026 तक अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें, ताकि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें। विद्यालय ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे जिले में शिक्षा का स्तर और भी सुदृढ़ हो ।





