भगवान भोलेनाथ और पार्वती जी को महिलाओं ने लगाई मेहंदी
श्री रामेश्वर नाथ मंदिर में महिलाओं ने गाए मांगलिक गीत


न्यूज विजन। बक्सर
आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव विवाह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। महाशिवरात्रि को लेकर रामरेखा घाट स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शादी से पहले की रस्म निभाने का कार्य जारी है। गुरुवार को शहर के रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर में महिला श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और पार्वती माता को मेहंदी लगाकर रस्म निभाई।
इस दौरान मंदिर परिसर का रौनक देखने लायक था। सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में पहुंची हुई थी। मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल दिखा। मंदिर परिसर में मौजूद महिलाए भगवान भोले नाथ माता पार्वती की मेहंदी की रस्म धूमधाम से निभाई। भगवान शिव व माता पार्वती को मेहदी लगाने के बाद मंदिर परिसर में बैठ एक दूसरे के हाथों पर भी मेहदी रचाईं।
बता दें कि बक्सर रामरेखाघाट स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर में महिलाओं ने शादी के गीत गाते हुए सभी रस्मों को पूरा किया। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का शुभ विवाह होगा। जिसको लेकर शहर में भव्य बरात निकाली जाएगी। बता दें कि शहर के कोइरपुरवा और खलासी मुहल्ला से शिव बारात निकाली जाती है। रामेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी धनजी तिवारी उर्फ धनन बाबा ने बताया कि भगवान शिव और मां गौरा के विवाह के सभी रस्में विधि-विधान से पूर्ण कराया जा रहा है। भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह आगामी 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि के दिन संपन्न होगा।





