OTHERS

वन स्टॉप सेंटर भर्ती में चूके अभ्यर्थियों को अंतिम मौका, 10 फरवरी को फिर होगी स्क्रूटनी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, बक्सर में रिक्त पदों पर नियोजन के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जिन अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी के दौरान अनुपस्थिति रही अथवा जो अभ्यर्थी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके थे, उनके लिए द्वितीय स्क्रूटनी की तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है।

 

ज्ञात हो कि दिनांक 22 जनवरी 2026 को स्क्रूटनी कमेटी द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था। इस दौरान विभिन्न पदों के कई अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए थे तथा कुछ अभ्यर्थी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र साथ लेकर उपस्थित नहीं हुए थे। ऐसे अभ्यर्थियों को एक और अवसर प्रदान करते हुए द्वितीय स्क्रूटनी आयोजित की जा रही है।

 

आईसीडीएस डीपीओ कवि प्रिया ने बताया कि सभी संबंधित अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 10 फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला समाहरणालय, बक्सर स्थित सभा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों के दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button