OTHERS

टीएलएम मेला 3.0 से प्राथमिक शिक्षा को मिली नई दिशा, शिक्षण को आनंदमय बनाने पर दिया गया जोर

न्यूज विज़न। बक्सर
प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, बक्सर में टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया। इस मेले में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने विद्यालयों में तैयार किए गए शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

 

मेले का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने में टीएलएम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कक्षा-कक्ष को आनंदमय और रुचिकर बनाना आवश्यक है, जिसमें टीएलएम एक सशक्त सहायक के रूप में कार्य करता है। टीएलएम मेला 3.0 में शिक्षकों द्वारा पर्यावरण अध्ययन, गणित एवं भाषा विषयों से संबंधित नवाचारी एवं रचनात्मक टीएलएम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न सीआरसी से चयनित शिक्षकों ने विषयवार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :
भाषा विषय में
प्रथम : शशि कुमारी, कन्या प्राथमिक विद्यालय, उमरपुर
द्वितीय : प्रगति कुमारी, प्राथमिक विद्यालय, रामपुर
तृतीय : नफीस, मध्य विद्यालय, इजरी श्रीराम

गणित विषय में
प्रथम : दुर्गा मांगे, प्राथमिक विद्यालय, विट्ठलपुर
द्वितीय : साधना कुमारी, राजकीय बुनियादी विद्यालय, बक्सर
तृतीय : अभिषेक कुमार, मध्य विद्यालय, नाट

पर्यावरण अध्ययन विषय में
प्रथम : अखिलेश कुमार, अनुसूचित प्राथमिक विद्यालय, दलसागर
द्वितीय : गीता कुमारी सिंह, प्राथमिक विद्यालय, बलीरामपुर
तृतीय : जागृति कुमारी, मध्य विद्यालय, नादाव

कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार, प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय बेलापुर ने किया। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त शिक्षक सुनैना कुमारी, प्रभावती देवी, दिलीप पांडे एवं रेणु कुमारी शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू एवं अंजू ने की, जबकि आयोजनकर्ता की भूमिका राहुल सिन्हा ने निभाई।

टीएलएम मेला 3.0 शिक्षकों के लिए अनुभव साझा करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और बच्चों के लिए शिक्षण को रोचक व प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button