OTHERS

150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी द्वारा ‘वंदे मातरम रैली’ का आयोजन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बुधवार को 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एमवी कॉलेज में ‘वंदे मातरम रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली में अनेकों एन.सी.सी कैडेट्स एवं बटालियन के सारे पी.आई स्टाफ एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

कमान अधिकारी ने सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ गीत को बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में इस गीत की रचना की थी, जिसकी 150वीं वर्षगांठ 2025 में पूरी हुई है। हमारे राष्ट्रीय गीत को गाने में 65 सेकंड का समय लगता है। ‘वन्दे मातरम’ गीत को 1896 में सबसे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था और 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया।

 

इस रैली में सुबेदार अरविन्द कुमार, सी.एच.एम नितेश कुमार, सी.एच.एम सुमन सौरभ, सी.एच.एम अरविन्द कुमार, सी.एफ.एन आलोक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button