भाजपा की प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रानी चौबे ने देशवासियों को दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं



न्यूज़ विज़न। बक्सर
भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रानी चौबे ने समस्त देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस बार नवरात्रि विशेष महत्व रखती है क्योंकि माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हाथी पर आगमन को अत्यंत शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।








उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर है। नवरात्रि का यह पर्व भी इस बात का प्रतीक है कि शक्ति और आस्था से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।




रानी चौबे ने कहा कि जब एक महिला अपने हाथों में वीणा उठाती है और अपनी शक्ति का परिणाम दिखाती है, तो वह समाज और राज्य को एक नई दिशा देने का कार्य करती है। बिहार भी इसी दिशा में प्रगति कर रहा है और आने वाला समय प्रदेश के लिए अत्यंत शुभ संकेत लेकर आएगा। उन्होंने लोगों से नवरात्रि में शक्ति, साहस और सद्भाव का संकल्प लेने की अपील की और देश-प्रदेश की समृद्धि के लिए माँ दुर्गा से आशीर्वाद की प्रार्थना की।
वीडियो देखें :

