OTHERS

30 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव पर शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

शोभा यात्रा के मद्देनजर सनातन सेवा संस्थान की गुरुवार को हुयी बैठक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सनातन सेवा संस्थान द्वारा 30 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मद्देनजर गुरुवार को देर शाम शहर के एक होटल में समस्त सनातनियों ने बैठक किया जिसमें सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा पाण्डेय को कार्यक्रम के अध्यक्ष, वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय को कार्यक्रम के उपाध्यक्ष तथा पंकज उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया और कार्यक्रम के रूपरेखा पर विचार किया गया।

 

प्रारंभिक तौर पर यह तय हुआ कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बाइक एवं पैदल शोभायात्रा सह नगर भ्रमण रामलीला मंच किला मैदान से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा रामरेखा घाट स्पर्श करते हुए मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज होते हुए पुनः किला मैदान रामलीला मंच के पास विश्राम करेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद रामलीला मंच पर ही श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। इससे पहले रविवार 27 अप्रैल को भी एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।

 

बैठक में प्रकाश पाण्डेय, अभिषेक ओझा, अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय, संजय चौबे, रविरंजन तिवारी, इंद्रजीत चौबे, सनातनी पंकज उपाध्याय, अधिवक्ता सोनू कुमार चौबे, मुकुंद सनातन, विजय कुमार पाठक, शिशिर कुमार राय, अरुण उपाध्याय, अधिवक्ता तपेश्वरनाथ चौबे, रितेश रंजन उपाध्याय, गोपाल जी पाण्डेय,  मनोज तिवारी इत्यादि लोग शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button