OTHERS

महर्षि च्यवन के आश्रम चौसा को विश्व पटल पर लाना है : राजकुमार चौबे 

महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा चौसा महादेवा घाट पर विश्वामित्र सेना द्वारा भव्य 'सनातन सम्मान समारोह' का हुआ आयोजन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

रविवार को चौसा च्यवन मुनि आश्रम महादेव घाट पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर विश्वामित्र सेना द्वारा भव्य ‘सनातन सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य चौसा के प्राचीन सनातनी गौरव को पुनः स्थापित करना और महर्षि च्यवन ऋषि तथा महादेव घाट के धार्मिक महत्व को देशभर में पहचान दिलाना था।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजकुमार चौबे ने कहा कि बक्सर के साथ चौसा का भी विकास करना है। महर्षि च्यवन ऋषि को काया कल्प के लिए जाना जाता है। उनका चौसा में भव्य मंदिर बनवाएंगे और महर्षि च्यवन को भी विश्व में पहचान दिलाएंगे। वही उन्होंने कहा की बक्सर के विकास के लिए महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन लड़ाई छेड़ा जिसमे सफलता मिलने लगी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने भी जो बक्सर के लिए सौगात दिया है उसके लिए उन्हें धन्यवाद देते है और आभार व्यक्त करते है।

 

बक्सर को ऐतिहासिक रूप से वीरों की रणभूमि के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसकी धार्मिक धरोहर पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है। इस समारोह में वक्ताओं ने चौसा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह क्षेत्र आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। चौसा का महादेव घाट विशेष धार्मिक महत्व रखता है, जहां पतित पावनी माँ गंगा उत्तरायण प्रवाहित होती हैं। यह भूमि हजारों ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है और इसे सनातन संस्कृति के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की आवश्यकता है।

महर्षि च्यवन, जिन्होंने आयुर्वेद में महत्वपूर्ण योगदान दिया और च्यवनप्राश की खोज की, इसी पावन भूमि से जुड़े थे। इस आयोजन के माध्यम से चौसा के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विभिन्न विचार-विमर्श और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्वानों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने चौसा के धार्मिक गौरव को पुनर्जीवित करने और इसके प्रचार-प्रसार के लिए अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में अतिथि मुखिया पूनम ओझा, विजय शंकर पांडे, अभिषेक, रविराज शाहाबाद संयोजक, रंगनाथ त्रिवेदी, उत्तम पटेल, पूर्व मुखिया ब्रिज बिहारी सिंह, अमित उपाध्याय कथावाचक, पूर्व सरपंच रामाश्रय यादव मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में मंच संचालन मोहित बाबा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने किया। वही कार्यक्रम में नितेश उपाध्याय, धनजी तिवारी, वीरेंद्र कश्यप, गोलू चौबे, जितेश उपाध्याय, रवीश जायसवाल, काजू मिश्रा, रजनीश उपाध्याय, श्री भगवान सिंह, विशाल चौधरी, सुजीत सिंह, सूर्य प्रकाश, अमित यादव, प्रभु प्रकाश सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button