OTHERS

किसान पुत्री वंदना ओझा बनी प्रखंड कृषि अधिकारी

बीपीएससी द्वारा आयोजित कृषि पदाधिकारी की परीक्षा में वंदना के चयन पर परिजनों में खुशी का माहौल

न्यूज विज़न। बक्सर
सोमवार को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है। जिसमें जिले के इटाढी प्रखंड के बसाव खुर्द गांव के किसान पुत्री का प्रखंड कृषि पदाधिकारी पद पर चयन होने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।

 

परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर इटाढ़ी प्रखंड के बसाव खुर्द निवासी किसान मनोज ओझा की पुत्री वंदना ओझा उर्फ सोनी का चयन हुआ है। जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग बधाई देने घर पहुँच रहे है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कृषि में मास्टर डिग्री ली सोनी बचपन से ही पढ़ने में कुशाग्र बुद्धि की थी। साथ ही घर मे जीविका का साधन मुख्य रूप से खेती देखते हुए बड़ी हुयी। तब से कृषि क्षेत्र में आकर किसानों की सेवा करने का विचार मन मे आया। तभी कानपुर से कृषि में स्नातक तथा इलाहाबाद से मास्टर की डिग्री लेकर बीएओ की परीक्षा में शामिल हुयी और पहले ही प्रयास में यह सफलता मिली। बसाव खुर्द निवासी प्रतिष्ठित किसान परदादा स्व दमरी ओझा एवं शीतल ओझा के घर जन्मी सोनी अपनी सफलता का श्रेय दादा नन्दजी ओझा, बड़े पिताजी रामाकांत ओझा,श्रीकांत ओझा सहित अपने माता पिता व गुरुजनों को दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button