दलसागर खेल मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सर्वदलीय शोक सभा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
दलसागर खेल मैदान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडे ने किया संचालन जन सूराज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंगी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में उनका स्थान दे।







कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह की नीतियों के चलते भारत आर्थिक रूप में मजबूत हुआ वैश्विक स्थान पर पहचान बनी। बजरंगी मिश्रा ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के चलते रोजगार के अवसर बड़े हजारों करोड़ परिवार खुशहाल हो गए। पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने कहा कि मनमोहन सिंह की सादगी और उनकी नीतियों सदैव याद की जाती रहेंगे। वहीं भाजपा नेता पुनीत सिंह ने कहा कि सदैव है राष्ट्र की प्रगति के लिए जनता की खुशहाली के लिए जो कार्य किया वह सदैव याद रहेगा। वही राजा रमन पांडे ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह की कमी पूरी कभी नहीं की जा सकती है। वही हीरालाल वर्मा ने कहा कि मनमोहन सिंह उच्च विचार सादा जीवन एवं सादगी के प्रति के रूप में याद किए जाएंगे।

वही जन सूराज पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य व बक्सर जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह उस विपदा की घड़ी में प्रधानमंत्री का पद जब संभाला तो भारत आर्थिक रूप से मजबूत हुआ और डॉक्टर मनमोहन सिंह ने देश के प्रगति के लिए मौन रूप से जो कार्य किया वह देश कभी नहीं भूल पाएगा ऐसे महान व्यक्ति एवं व्यक्तित्व का जाना भारत के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए अपूरणीय छती है मैं उनको नमन करता हूँ।
वही भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह हिंदुस्तान के आर्थिक रूप से मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। भरत मिश्रा, धनजी पांडे, राम प्रसाद द्विवेदी, विनय उपाध्याय, उमाशंकर तिवारी, रजनी चौबे, मनोज कुमार सिंह, रमेश यादव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर गोड, संजीव तिवारी, गुड्डू तिवारी, लालजी चौबे, उपेंद्र लाल, रिंकू यादव आदि अनेक लोग शोक सभा में शामिल हुए।

