OTHERS
कांग्रेस नेता डॉ सत्येंद्र ओझा दिल्ली पहुंच डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व संगठन सचिव सदर विधानसभा के नेता डॉ सत्येंद्र कुमार ओझा ने शनिवार को सुबह नई दिल्ली कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पहुंच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।







डॉ सत्येंद्र ओझा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह जी दूरदर्शी व्यक्तित्व के नेता थे जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के चपेट में थी तब भारत डॉ मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में अर्थ जगत में अपना परचम लहरा रहा था। उनका जाना देश के लिए एक बड़ी छती मानी जाएगी। साथ ही श्री ओझा उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए।


