डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर हेरिटेज स्कूल में शोकसभा आयोजित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को हेरिटेज स्कूल अर्जुनपुर एवं चरित्रवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।











डॉ मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के अलावा महँ अर्थशास्त्री थे और देश के वित्तमंत्री भी रहे थे वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार की रात उन्हें सांस लेने की एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां उनका देर रात निधन हो गया। उन्हें हेरिटेज स्कूल परिवार के द्वारा सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस सभा में शिक्षकों एवं बच्चों सहित विद्यालय प्रबंधन के लोगों ने 2 मिनट का मौन रखते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए देश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताई। जबकि विद्यालय के निदेशक डॉक्टर प्रदीप पाठक ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन से राष्ट्र ने एक महान देशभक्त, एक असाधारण विद्वान, एक अपरंपरागत राजनीतिज्ञ को खोया है।

