एमवी कॉलेज के सेवा निवृत प्रोफ़ेसर गौरांग रंजन सिन्हा का निधन, लोगों ने किया शोक व्यक्त




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के एमवी कॉलेज के अंग्रेजी के विद्वान प्रोफ़ेसर एवं प्रखर वक्ता रहे गौरांग रंजन सिन्हा का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब चल रहा था और दिल्ली में उनका इलाज चल चल रहा था इसी बीच बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर शहर के प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धांजलि व्यक्त किया।







इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रोहित उपाध्याय ने बताया की वे नगर के सोहनी पट्टी के रहने वाले थे। साथ ही काफी अच्छे स्वभाव के थे। उनका निधन दिल्ली स्थित आवास पर हुआ। और अंतिम संस्कार भी दिल्ली में किया गया उनके बेटे विनीत रंजन सहाय उर्फ़ बबलू ने उनको मुखाग्नि दिया। वही सोहनीपट्टी स्थित आवास पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोग सुबह से ही पहुंच अपनी संवेदना व्यक्त किया। जिसमे मुख्य रूप से अरविंद कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार लाल, रमेश यादव, सुशील श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, प्रमोद लाल, राम आशीष पांडे, दीपक कुमार, विजय शंकर उपाध्याय समेत अनेकों लोगों ने उनको श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया।


