शादी का झांसा देकर चार वर्षों से यौन शोषण
युवक ने की दूसरी शादी, युवती ने किया एफआईआर, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक याैन शाेषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबा नगर के रहने वाले विष्णु तिवारी का एक महिला के साथ चार वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब 15 दिन पूर्व दोनों के बीच एक बच्चे का जन्म हुआ। इसी बीच आरोपी युवक ने 2 दिसंबर काे दूसरी शादी रचा ली। दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर पीड़िता युवक के दरवाजे पर पहुंच गई। उसने शादी का विरोध करते हुए अपने साथ शादी करने की बात कही। जिसे लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई।




बात नहीं बनने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना महिला थाना काे दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

