OTHERS

कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर भगत सिंह पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर भगत सिंह पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न दलों के सदस्यों ने भाग लिया।  वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जब देश को सबसे ज्यादा जरूरत कामरेड येचुरी जी की थी। लेकिन वो हमें छोड़ कर चले गए।

वक्ताओं ने कहा की का. येचुरी हमेशा जरूरतमंदों, मजदूर कामगारों की समस्याओं से रूबरू होते रहे एवं आवश्यकता अनुसार संघर्ष करते रहे। अंतिम समय में भी उन्होंने अपने शरीर को नौजवानों को शोध करने के लिए शरीर को एम्स को दान दिया। संसद का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पाने वाले में से एक थे और जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे उनके मृदु भाषा चलते के चलते विरोधियों से भी उनका संबंध मधुर था हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवार को दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं।

श्रद्धांजलि सभा भाकपा सचिव मंडल सदस्य अरुण कुमार ओझा, धीरेंद्र चौधरी, परमहंस सिंह, कांग्रेस के सत्येंद्र ओझा, गुड्डू शर्मा, निहाल खान, रामाश्रय राय, इमरान खान, दिनेश राम आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button