आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीओ ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक




न्यूज़ विज़न। बक्सर
आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अनुमंडल कार्यालय में मतदाता सूची प्रकाशन से सम्बंधित बैठक आयोजित की गयी।







बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया की आगामी विधानसभा चुनाव में एक बूथ पर अधिकतम 1400 मतदाता होंगे, इस आधार पर बक्सर विधानसभा में 7 नए बूथ बनाये जायेंगे। इसके अलावा 4 जर्जर बूथों को अच्छे भवनों में शिफ्ट किया जाएगा। 28 अक्टूबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 1 जनवरी 2025 के अद्यतन स्थिति के आधार पर 6 जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इस अवधि के बीच मे दावा आपत्ति दिया जा सकता है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, अजय कुमार वर्मा, हिमांशु चतुर्वेदी, विजय कुशवाहा, अरुण ओझा, संजय चौधरी समेत अनेको लोग मौजूद रहे।


