CRIME

आजाद पासवान ने पटना के रुबन अस्पताल में ली अंतिम सांसें, पार्टी नेताओं ने जताया शोक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

पूर्व नक्सली सह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता आजाद पासवान ने मंगलवार को पटना के रुबन अस्पताल में अंतिम सांस लिए। ज्ञात हो की बीते बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों द्वारा गोली मार दी गयी थी। वही पासवान के निधन से पार्टी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गयी।

 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने गहरी दुख संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि समाज के निचले पायदान पर रहने वाले शोषित, पीड़ित लोगों की आवाज बुलंद करने वाले लोगों के यह मसीह के तौर पर जाने जाते थे। जिनके नेतृत्व में गरीबों के लड़ाई को बुलंद किया था। आज उस नेता ने अपनी अंतिम सांस ली है, जो समाज के लिए काफी अपूर्ण  क्षति है। आजाद पासवान द्वारा पिछडो के हक़ के लिए लड़ाई लड़ने वाले नेता के रूप में जाना जाता था। पिछले सात अगस्त को आथर परसागांड मार्ग पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। जिसके बाद से पार्टी कार्यकर्ता काफी मायूस एवं निराश थे। इनका इलाज पहले आरा के निजी अस्पताल में किया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना के रुबन अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि ऑपरेशन कर इनके शरीर में लगी गोलियों को निकाला गया था। फिर भी जख्म गहरा होने की वजह से उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और आज अंतिम सांसें ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button