OTHERS

जिला प्रभारी मंत्री नितिन नवीन का ब्रह्मपुर में भव्य स्वागत, बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का किये पूजन 

गंगा समग्र के संयोजक शम्भुनाथ पांडेय शिवगंगा सरोवर व रामरेखा घाट पर सरकारी स्तर पर गंगा आरती समेत अनेक मुद्दों से संबंधित सौंपा मांग पत्र  

न्यूज़ विज़न। बक्सर 

बिहार के कैबिनेट मंत्री और बक्सर के प्रभारी मंत्री नीतिन नवीन सोमवार को बक्सर आने के क्रम में ब्रह्मपुर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्तों द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जिसके पश्चात वे प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का विधिवत दर्शन, पूजन विद्वान पुजारियों के द्वारा किये और  उन्होंने देश, राज्य व जिला की खुशहाली के लिए बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ से कामना किये।

 

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ पूजन के पश्चात शम्भू नाथ पांडेय संयोजक गंगा समग्र (दक्षिण बिहार ) व राष्ट्रीय आरती आयाम प्रमुख के आवास पर पहुंचकर दही-चुरा का प्रसाद ग्रहण किये। बक्सर जिला प्रभारी मंत्री नितिन नवीन व बक्सर लोकसभा भाजपा के प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी व भाजपा जिला अध्यक्ष भोला सिंह को शम्भू नाथ पांडेय ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का मोमेंटो व गंगा समग्र का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री पांडेय ने ब्रह्मपुर और बक्सर से सम्बंधित मांग पत्र गंगा समग्र के पैड पर लिखित रूप से दिया। जिसमे मुख्य रूप से ब्रह्मपुर मुख्य मंदिर मार्ग व नगर पंचायत के जल-जमाव की समस्या से निदान, ब्रह्मपुर मंदिर स्थित शिवगंगा सरोवर व बक्सर रामरेखा घाट पर गंगा आरती को सरकारी स्तर पर करने, ब्रह्मपुर में बाईपास रोड की मांग, बक्सर के अलावा केशोपुर व नैनीजोर में गंगा तट पर विद्युत शवदाह-गृह, नैनीजोर गंगा तट पर नमामि गंगे के तहत स्थायी घाट का निर्माण, ब्रह्मपुर में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण, ब्रह्मपुर में स्नातक स्तर के महाविद्यालय रघुनाथपुर में मुख्य ट्रेनों के ठहराव व मंडी का निर्माण करने की मांग शामिल है।

इस अवसर पर डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी, ब्रह्मपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष रंजन मिश्रा, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सिद्ध नाथ पांडेय, नगर पंचायत के चेयरमैन पति राकेश महतो, विनोद तिवारी (भुटेली तिवारी), बिनोद उपाध्याय, बुआ तिवारी, डमरू पांडे, महेश पांडेय, जितेंद्र पांडे, सन्तोष ओझा, हरेन्द्र सिंह, बजरंगी, उधारी महतो समेत अनेको लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button