14 वीं बिहार राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया तीसरा स्थान
सिवान में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में 20 जिलों के 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
सिवान के डॉन बॉस्को हाई स्कूल परिसर में 18 से 20 जून तक आयोजित 14 वीं बिहार राज्य वुशु प्रतियोगिता में बिहार से लगभग 20 जिला अपनी सहभागिता दिखाई। जिसमें लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बक्सर जिला से 22 खिलाड़ी एक दल प्रभारी, एक दल प्रशिक्षक एवं दो तकनीकी पदाधिकारी ने भाग लिया।







22 खिलाड़ियों में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर खिलाड़ी शामिल है। सब जूनियर में बालिका वर्ग में अंडर 24 kg में रिद्धि सिंह ने स्वर्ण पदक अंडर39 kg में खुशी कुमारी ने स्वर्ण पदक अंडर 42kg में सृष्टि कुमारी ने स्वर्ण पदक अंडर 56 kg में वैष्णवी कुमारी ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर 45 kg में धनंजय सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। वही जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 48 kg में प्रियांशु कुमारी स्वर्ण पदक अंडर 45 kg में लक्ष्मी कुमारी ने स्वर्ण पदक, वहीं जूनियर बालक वर्ग में अंडर 56 kg में प्रिंस कुमार शर्मा ने रजत पदक अंडर 60 kg में तेजस्वी यादव ने कांस्य पदक अंडर 56 kg में रुस्तम सिंह कांस्य पदक अंडर 70 kg में अमित यादव रजत पदक अंडर 75 kg में उज्जवल चौबे रजत पदक प्राप्त किया। वही सीनियर बालिका वर्ग में दीक्षा कुमारी ने अंडर 45 kg में स्वर्ण पदक अंडर 52 kg में अमीषा कुमारी स्वर्ण पदक अंडर 65 kg में निकिता कुमारी स्वर्ण पदक अंडर 70 kg में माया कुमारी स्वर्ण पदक अंडर 75 kg में निभा कुमारी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग में अंडर 48 kg में सुभाष कुमार ने कांस्य पदक अंडर 52 kg में गोलू कुमार ने स्वर्ण पदक अंडर 56 kg में श्याम राजा स्वर्ण पदक अंडर 56 kg में सुधीर कुमार स्वर्ण पदक अंडर 85 kg में अमृत कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इन सभी खिलाड़ियों ने सन्शु फाइटिंग स्पर्धा में पदक प्राप्त करते हुए बक्सर जिला को तीसरा स्थान प्राप्त किए हैं। दल प्रभारी के रूप में लव शर्मा और दल प्रशिक्षक के रूप में निधि कुमारी थी। वही तकनीकी पदाधिकारी के रूप में संघ के महासचिव मुकेश कुमार और जिला के उत्कृष्ट खिलाड़ी दिलीप कुमार मौजूद रहे। इन सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के सफलता पर संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार, उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिंह, हेरिटेज स्कूल के निदेशक डॉक्टर प्रदीप पाठक और बिजली विभाग के एसडीओ शिव कुमार ने बधाई दिए हैं।

