OTHERS

बूथ संख्या 63 बुनियादी विद्यालय पर वोट देने पहुंची बुजुर्ग महिला हुई बेहोश, दोपहर एक बजे तक 37.79% हुआ मतदान 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

33 बक्सर लोक सभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के चल रहे मतदान के दौरान छोटी -छोटी परेशानियों के साथ शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।  वही शहर के स्टेशन रोड स्थित बूथ संख्या 63 पर मतदान के लिए पहुंची महिला कोइरपुरवा की कांति देवी बेहोश हो गयी। जिसके बाद मौके पर मौजूद मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया।

 

एमपी हाई स्कूल मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे मतदाता

वही दोपहर एक बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 37.79% पहुंच चूका है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की देर शमा पांच बजे तक 50 से 55 प्रतिशत तक जिले का आकड़ा पहुंच जायेगा। मतदान के दौरान नए वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वही बक्सर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 51 व्यापर मंडल बूथ पर पोलिंग पदाधिकारी और पार्टियों के एजेंट काफी परेशां दिखे। भीषण गर्मी में बगैर पंखा के कार्य कर रहे थे।

व्यापार मंडल बूथ संख्या 52 पर गर्मी से परेशान बूथ एजेंट और मतदान कर्मी

व्यापार मंडल बूथ पर वोट देने पहुंचे हेमंत कुमार जिनका इपिक नंबर WJJ0524041 है और वोटर लिस्ट से नाम गायब हो गया है। जिससे इपिक पास में रहते हुए वो वोट नहीं डाल सके। इसके साथ ही लोग लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने के साथ काफी खुश नजर आ रहे है अपना सेल्फी जरूर ले रहे है। एमपी हाई स्कूल में डीएम ने बुजुर्ग मतदाता और फर्स्ट टाइम वोटर को पौधा देकर सम्मानित किया।

एमपी हाई स्कूल के बूथ पर मतदान के बाद सेल्फी लेते दम्पति

मतदान के दौरान शहर की अधिकतर दुकानें बंद रही और सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा। व्यावसायिक वाहन बंद रहे जबकि निजी वाहनों का परिचालन जारी रहा। वही दोपहर एक बजे तक लोकसभा क्षेत्र के छः विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत निम्न रहा :-

रामरेखा घाट रोड में बंद पड़ी दुकाने और सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा

199- ब्रह्मपुर –         30.26 %
200- बक्सर-          37.09%
201- डुमराव –         34.85%
202- राजपुर-         42.35%
203- रामगढ़-        40.09%

210- दिनारा-         38.04%

बुजुर्ग महिला मतदाता को पौधा देकर सम्मानित करते डीएम अंशुल अग्रवाल
बूथ संख्या 118 पर फर्स्ट टाइम वोटर दिव्यांश सिंह
बूथ संख्या 15 पर पहली बार मतदान करने के बाद सेल्फी लेते सूरज कुमार गुप्ता
फर्स्ट टाइम वोटर रोहन

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button