OTHERS

फाउंडेशन स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड दसवीं व बारहवीं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्राची पाठक ने अर्जित किए 97.2 प्रतिशत अंक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

फाउंडेशन स्कूल मे कक्षा दसवीं तथा बारहवीं के उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय प्राचार्य विकास ओझा ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा की कक्षा दसवीं मैं 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किए, 80 से 90 प्रतिशत के बीच 30 विद्यार्थियों ने अंक अर्जित किए है। 70 से 80 प्रतिशत के बीच 64 विद्यार्थियों ने अंक अर्जित किया। विद्यालय का औसत रिजल्ट 74 %है, यह किसी भी विद्यालय के लिए गर्व का विषय होता है। कक्षा दसवीं में प्राची ओझा 96.8 अंक के साथ विद्यालय टॉपर रही। यह इस परीक्षा परिणाम का एक पहलू है। दूसरा पहलू ऐसे विद्यार्थी से जुड़ा है जो विभिन्न गतिविधियों जैसे खेल कूद, कला आदि में रुचि रखते है उन्हे परीक्षा के अंको से आंकना सही नहीं है यह विद्यार्थी पूरे सत्र में बहुत बार विद्यालय के ट्रॉफी जीत चुके है। प्रत्येक विद्यार्थी एक दूसरे से भिन्न है। हमें अपने सभी विद्यार्थियों पर गर्व है।

 

कक्षा बारहवीं मे सिद्धि, उर्वशी, पीयूष, अर्चना, संस्कृति ने विज्ञान और वाणिज्य में 94.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। यह छात्र जब विद्यालय में कक्षा दसवीं के बाद आए थे तो इनमे से बहुत से विद्यार्थी के अंक 65 से 70 प्रतिशत के बीच थे, इन विद्यार्थियों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप आज बारहवीं मे इनके 90 प्रतिशत अंक आए है, यह कक्षा 11 एवं कक्षा  12 की पढ़ाई की गुणवत्ता को दर्शाता है। प्राचार्य ने आगे 2 वर्ष की योजना को भी बताया कि बक्सर की चुनौती है की कक्षा 10 के बाद विद्यार्थी आईआईटी NEET की तैयारी हेतु बड़े शहरों की ओर पलायन करते है। इसके समाधान हेतु विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर विद्यालय में ही ऑनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई हो जो विद्यार्थियों को लिए पूरी तरह निःशुल्क  है। यह कक्षाएं शाम मे होती है जिसके लिए इच्छुक विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट सुविधा भी उपलब्ध होती है। इस सभा मे एकेडमिक इंचार्ज एस के दुबे, उप प्राचार्य मनोज त्रिगुन, परीक्षा नियंत्रक रामायण राय, वीरेंद्र प्रधान, सरोज सिंह, मीना श्रीवास्तव, अमित वर्मा आदि सभी शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को मिठाई खिला उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कक्षा दसवीं का परिणाम

1 प्राची पाठक 97..2
2 आशीष यादव       94.6
3 गीतिका         94.6
4 हर्षिता आर्या   92.8
5 संचिता 92.8
6 सौरभ राज 92.8
7 आदिती राय 92.6
8 अमित मिश्रा 91.8
9 शिवम् 91.2
10 विवेक कुमार 91.8
11 नीरज 91
12 अन्नू प्रिया 91
13 आशुतोष मिश्रा 90.8
14 कृष राय   90.8
15 आर्यन ओझा 90
16 प्रथम श्रीवास्तव 90
17 विनायक   89
18 शिव शक्ति 87
19 प्रिंस कुमार 86.4
20 गंगे सुमन 86
21 दयानंद 85.8
22 करूणानिधि 85.4
23 प्रज्ञा मिश्रा 84
24 चन्दन 83.4
25 नव्या 83.2
26 पिंटू 81.8
27 सलोनी 81.8
कक्षा बारहवीं – वाणिज्य संकाय

1 पियूष कुमार 92.8
2 संस्कृति मिश्र 92.6
3 रिया कुमारी 88.6
4 अन्नू कुमारी 86.8
5 आयुष कुमार 90.4
6 अर्नव राय 88.8
7 रिमझिम कुमारी 84.8
8. अर्चना कुमारी 91

कक्षा बारहवीं – विज्ञान संकाय

1 सिद्धि 94.6
2 उर्वशी 94.6
3 आशीष गुप्ता 89.6
4 निखिल कश्यप 80
5 अरुण कुमार 87.6
6 विनीत कुमार 89.4
7 अमन कुमार 81.4
8 अंकित कुमार पाण्डेय 80.2
9 उत्कर्ष केशरी 80.4
10 सौरिश कुमार 82

विषय वार टापर का नाम और अंक का विवरण :
कक्षा बारहवीं –  विज्ञान संकाय
केमिस्ट्री  – 98 सिद्धि
बायोलॉजी  – 96 उर्वशी
गणित  – 95 सिद्धि
फिजिक्स  – 95  सिद्धि और विनीत कुमार सिंह

कक्षा बारहवीं –  वाणिज्य संकाय

इकोनॉमिक्स  – 95   संस्कृति मिश्रा, पियूष कुमार, रिया कुमारी , अर्नव राय , अर्चना कुमारी
एकाउंटेंसी  – 95     संस्कृति मिश्रा, पियूष कुमार
बिज़नेस स्टडीज  – 95  संस्कृति मिश्रा, अर्नव राय

 विषयवार टॉपर का नाम और अंक का विवरण :
कक्षा  दसवीं
साइंस  – 99    प्राची पाठक
सोशल साइंस  – 99   प्राची पाठक
गणित  –  98    हर्षिता आर्या
हिंदी  –  95    हर्षिता आर्या  और आदिती राय
अंग्रेजी  –  94  अनन्या शेखर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button