ग्रेट जेमनी सर्कस देखने पहुंचे ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल के सैकड़ो बच्चे, जीवन में पहली बार सर्कस देख हुए उत्साहित
स्कूल के तरफ सर्कस देखने आने वाले बच्चो के लिए एक तरफ का पूरा रो में बैठाया जा रहा है, जिन स्कूलों में नहीं पंहुचा कूपन मोबाईल 7083852161 पर कर सकते है संपर्क -वेणु




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के आईटीआई मैदान रोड बुनियादी विद्यालय के पीछे पिछले कई दिनों से चल रहे ग्रेट जेमनी सर्कस अब महज कुछ दिनों का मेहमान रह गया। जिसमे स्कूली बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था के आधार पर कूपन वितरण किया गया है। इसी बीच शनिवार को सदर प्रखंड के चुरामनपुर स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल के सैकड़ो बच्चो को विद्यालय के तरफ से जेमिनी सर्कस दिखाया गया।







विद्यालय के उप प्रबंधन धर्मेंद्र पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ग 1 से 6 तक के बच्चो को शनिवार को जेमिनी सर्कस का शो दिखाया गया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चो को अन्य प्रकार की गतिविधियों में शामिल करा कर बच्चो की पढ़ाई को आसान बनाना विद्यालय का उद्देश्य हमेसा से रहा है। विद्यालय ने वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण के साथ-साथ जूनियर वर्ग के बच्चो को सर्कस ले जाकर सर्कस से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए सर्कस में जाने का अनुभव सचमुच अनोखा था। यहां बच्चों ने अद्भुत कलाबाजी, हास्यपूर्ण जोकर, आश्चर्यचकित कर देने वाले करतब को अपनी आँखों से देखकर काफी उत्साही थे।

उन्होंने बताया की आधुनिकता की फेहरिस्त में बच्चो को किताबी कीड़ा बनने से बचना होगा। विद्यालय के अकैडमिक इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि दोपहर 1 बजे के शो के लिए बच्चे विद्यालय की गाड़ी से सर्कस देखने के लिए पहुँचे। उन्होंने बताया कि बच्चे काफी उत्सुक और खुश थे। पूरे शो के दौरान बच्चों ने खूब मजे किये। सर्कस के मैनेजर वेणु नायर और संजय पांडेय ने विद्यालय के बच्चों का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। उनकी तरफ से स्पेशल पास और डिसकाउंट देकर विद्यालय परिवार का मदद किया गया। विद्यालय के डीन पंकज सर ने विद्यालय परिवार के तरफ से उन्हें साधुवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका मौजूद थे। अर्चना, अंजू सिंह, कामिनी सिंह, ऋचा, शिवानी, लवली, निशि वर्मा, पूजा मिश्रा, सोनी वर्मा, सुरेश तिवारी, शुभम मिश्रा, राम कुमार दुबे सहित सैकड़ों बच्चो ने सर्कस को देखा।
ग्रेट जेमनी सर्कस के प्रबंधक वेणु नायर ने बताया की स्कूल के बच्चों के लिए शो में एक तरफ की पूरी सीट का व्यवस्था किया गया है। साथ ही उन्हें कूपन के अलावा और भी बेहतरीन स्कीम के तहत सर्कस दिखाया जा रहा है। जिसे देखकर बच्चे यादगार बना ले। वही उन्होंने कहा की जिले के लगभग अधिकतर स्कूलों में कूपन का वितरण किया जा चुका है। वही जहां कूपन नहीं पहुंच पाया हो मोबाईल 7083852161 पर संपर्क कर अपने स्कूल में माँगा सकते है। इसके अलावा मोबाइल में भी कूपन दिखा बच्चे अपने परिवार के साथ सर्कस देख सकते है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की अगर किसी स्कूल से एक हजार बच्चे होंगे तो उनके लिए अलग से शो की व्यवस्था किया जा सकता है।

