8 जून को आरा रमना मैदान में लोजपा द्वारा नव संकल्प महासभा का होगा आयोजन : डॉ राजेश भट्ट
30 मई को बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री की जनसभा में लोजपा नेता व कार्यकर्ता अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें




न्यूज़ विज़न। बक्सर
आगामी 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में आयोजित विशाल जनसभा को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी और उनके जनसभा में अधिक अधिक संख्या में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं की भागीदारी एनडीए के मजबूत घटक दल होने के कारण हमारा दायित्व है और इसको लेकर बक्सर समेत तमाम शाहाबाद और बिहार के कोने-कोने से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ता जनसभा में शामिल होंगे। उक्त बातें मंगलवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लोजपा रामविलास बिहार के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने कहा उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जनसभा में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सभी समर्पित नेताओं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से अपील है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर जनसभा को ऐतिहासिक सफल बनाएं।







वही डॉ भट्ट ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 8 जून को आरा के रमना मैदान में पार्टी द्वारा नव संकल्प महासभा आयोजित की गई है जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संबोधित करेंगे कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने को लेकर पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शाहाबाद के सभी जिलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास को लेकर हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी कृत संकल्पित है। बिहार कैसे द्रुत गति से विकास करें यह उनकी चिंता का विषय है है। बिहार का सर्वांगीण विकास का रोडमैप पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट में उन्होंने समाहित कर रखा है जिसे बिहार के आम जनमानस में तेजी से स्वीकार्यता मिल रही है और यही हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की बढ़ती हुई लोकप्रियता का प्रमाण है। प्रेस वार्ता को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदु कश्यप जी ने भी संबोधित किया।

जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 08 जून को आरा के रमना मैदान में आयोजित नव संकल्प महासभा में जिले से दस हजार लोजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। चिराग पासवान आज बिहार के जन जन के नेता बन चुके है। आरा मे आयोजित नव संकल्प महासभा ऐतिहासिक होगी। प्रेसवार्ता के दौरान संजय कुमार पासवान, नौशाद आलम, अर्जुन तिवारी, मिकू राय, ठाकुर भानुशंकर सिंह, राहुल चौबे, ओमप्रकाश पासवान, ओम जी मिश्रा, अभिषेक पांडेय, जंगबहादुर पासवान, मनोज कुमार सिंह, विकास भगत, अंकित मिश्रा, सचिन पांडेय, संजीव राय, विजय नारायण तिवारी, मदन पासवान, मनोज पासवान, रविशंकर प्रसाद, संग्राम पासवान समेत अन्य मौजूद रहे।

