OTHERS

नववर्ष पर जदयू जिलाध्यक्ष द्वारा मैत्री भोज आयोजित  

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नववर्ष के मौके पर जेडीयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की ओर से स्टेशन रोड स्थित वृंदावन वाटिका मैरिज हॉल में लिट्टी चोखा का मैत्री भोज आयोजित किया गया जिसमे पूर्व मंत्री समेत विभिन्न दलों के नेता व आम लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाइयाँ देते नजर आये।

 

 

बुधवार को सुबह के ग्यारह बजे से लेकर शाम पांच बजे शाम तक भोज चला। मैत्री भोज में लोगों ने लिट्टी चोखा, के साथ खीर का भी स्वाद चखा। मौके पर जेडीयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि यह भोज हर साल नये वर्ष के पहले दिन किया जाता है। उन्होंने कहा इतने लोगों के साथ एक ही जगह पर मिलने, बात करने और नये साल की शुभकामनाएं देने के लिए भोज का आयोजन किया जाता है। उन्होंने मैत्री भोज में आए हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। मैत्री भोज में संतोष निराला, हिंगमणी, संजय सिंह राजनेता, संजय चौधरी, विजय सिंह कुशवाहा, प्रेम मिश्रा, राजेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा जिला पार्षद प्रतिनिधि, पंकज मानसिंहका समेत अनेको लोग शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button