POLITICS

डॉ निषार अहमद ने सैकड़ो अल्पसंख्यकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

वर्षो से कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे डॉ निषार अहमद ने गुरुवार को प्रदेश जदयू पार्टी कार्यालय पटना में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण किया है। वही डॉ निषार अहमद ने साथ सैकड़ो अल्पसंख्यक लोगो को प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्य्ता दिलाया है।

 

 

डॉ निषार अहमद के साथ सैकड़ो अल्पसंख्यकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता दिलाने का नेतृत्व अरविंद कुमार उपाध्याय उर्फ मंटू उपाध्याय कर रहे थे जिसमें अल्पसंख्यकों में बहुत उत्साह है। डॉ निसार अहमद ने बताया की पिछले 35 वर्षो से कांग्रेस पार्टी का सदस्य रहा हूँ, बक्सर नगर क्षेत्र में दो बार वार्ड का भी प्रतिनिधित्व कर चूका हूँ। वही डॉ निसार अहमद को बधाई देने वालों में अमजद अली, आदिल खान, मो वकार, मो इस्तेखार रिंकू, डॉ दिलशाद, डॉ इर्शाद, अनिरुद्ध तिवारी, मंटू खान, असगर अंसारी, मीर हसन बाबा, हाफिज फुरकान, हाफिज हुसैन, हाफिज बिलाल. निर्मल पासवान, आजाद सिंह राठौर, मो कमाल, इसुफ खान, रवि राज समेत अन्य लोग शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button