जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय का मनाया गया जन्मदिन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय का जन्मदिन केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने मनाया।











जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि प्रतिदिन कांग्रेस कार्यालय पर जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं पार्टी के कार्य में सुचारू रूप से कार्यरत प्रतिदिन रहता हूं। रविवार को अचानक जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी द्वारा मेरे जन्मदिन पर जिस तरह का भव्य आयोजन किया उसके लिए दिल से सभी सम्मानित साथियों को कोटि-कोटि धन्यवाद। डॉ पांडे ने कहा कि हमारे अभिभावक प्रदेश प्रतिनिधि डॉ प्रमोद ओझा , त्रिलोकीनाथ मिश्रा का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि डॉ सत्येंद्र ओझा, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी अजय यादव, त्रियोगी नारायण मिश्र, महेंद्र कुमार, विकास कुमार, बब्बन तुरहा, संजय यादव सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं शुभकामना प्रेषित किया।

