भारत को आजादी दिलाने में वीर कुंवर सिंह का था अहम योगदान
वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव आयोजन समिति की ओर से समारोह पूर्वक मनाया गया विजयोत्सव


न्यूज विजन। बक्सर
बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समिति की ओर से गुरुवार को बिहार के आन बान शान और गुलाम भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका अदा करने वाले वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय ने की।
शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर लोगों ने वीर बांकुड़ा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप जला नमन किया। इस दौरान वीर कुंवर सिंह अमर रहे के नारा से चौक गूंज उठा।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 1857 की क्रांति में वीर कुंवर सिंह ने बिहार में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। वे लगभग 80 वर्ष के थे और उन्होंने अपने नेतृत्व में एक मजबूत सैन्य शक्ति बनाई। इस सैन्य शक्ति के आधार पर इसका नेतृत्व करते हुए आरा में अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध किया। उन्होंने आरा पर कब्जा कर अंग्रेजों को हराया था। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वक्ताओं ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का जीवन भारतीय शौर्य परंपरा का वह इतिहास है, जो हमें विपरीत व कठीन परिस्थितियों में भी झुकना नहीं, बल्कि साहस के साथ लड़ना सिखाता है। 80 वर्ष की उम्र में अपनी बाजू काटकर गंगा को अर्पित करने वाला उनका बलिदान आज भी देशभक्ति का सर्वोच्च बलिदान माना जाता है।
मौके पर सदर एसडीओ अविनाश कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह, पुनीत सिंह, राजवंश सिंह, संत कुमार सिंह, डॉ श्रवण तिवारी, सतीश त्रिपाठी, संध्या पांडेय, दिनेश सिंह, सुनील राम, संजय साह, विश्वामित्र सिंह आदि मौजूद थे।





