दहेज में दस लाख नही मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज




न्यूज विजन। बक्सर
दहेज में दस लाख रुपए नही मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता ने मामले को लेकर महिला थाना में ससुराल पक्ष के लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव के नारायण राय की पुत्री स्नेहा कुमारी की शादी पिछले वर्ष रोहतास जिला के दरिगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर, सिकरिया निवासी कमल प्रसाद के पुत्र मोनु कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दस लाख रुपए की मांग करने लगे। पैसा नहीं मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट किया जाने लगा। विवाहिता को ससुराल वालों ने 13 नवंबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले को लेकर विवाहिता के मायके वालों ने कई बार समझौता का प्रयास हुआ। समझौता नहीं होने पर विवाहिता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









