RELIGION

देवोत्थान एकादशी पर वामनेश्वर मंदिर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

देवोत्थान एकादशी के मौके पर शहर के सुमेश्वर स्थान स्थित केंद्रीय कारा परिसर में भगवन  वामन भगवान मंदिर में वामन चेतना मंच के तत्वावधान में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। जिसका शुभारंभ सोशल एक्टिविस्ट ध्यान योग गुरु वर्षा पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने किया। जबकि संचालन संजय ओझा ने की।

 

तुलसी अपने आस-पास के वातावरण शुद्ध बनाती है, सकारात्मक ऊर्जा देती है और वास्तु के दोष भी दूर होते हैं : वर्षा पांडेय 

गंगा तट स्थित वामन भगवान के मंदिर में एक हजार एक सौ दीपक जलाएं गए। जिसे पुरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान वर्षा पांडेय ने कहा कि भगवान विष्णु के चार माह शयन के बाद जागते हैं। इस दिन तुलसी के साथ शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। इसके बाद सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। तुलसी की विशेष पूजा की जाती है. इसकी पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि तुलसी का हिंदू संस्कृति में बड़ा ही महत्व है।  तुलसी अपने आस-पास के वातावरण शुद्ध बनाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।  वास्तु के दोष भी दूर होते हैं। मौके पर छविनाथ त्रिपाठी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना और आरती की गई।  इस दौरान जय घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

वहीं श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी किया। मौके पर रणधीर ओझा, संजय ओझा, प्रमोद चौबे, मनोज तिवारी,अजय चौबे, मनोज दुबे, अवधेश चौबे, धनंजय मिश्र, सरोज तिवारी, अभिषेक ओझा, प्रकाश पांडेय, गिरीश कुमार द्विवेदी ,अखिलेश पांडेय, सुशील पांडेय , आशुतोष चतुर्वेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button