कल बक्सर आएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व बक्सर सांसद अश्विनी चौबे




न्यूज़ विज़न। बक्सर
कल सोमवार 5 अगस्त को भाजपा के वरिष्ठ नेता, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह निवर्तमान बक्सर सांसद और प्रदेश भाजपा के कोर कमिटी सदस्य, श्री राम कर्मभूमि न्यास, सिद्धाश्रम बक्सर के संस्थापक एवं सन 74 जे. पी. आंदोलन के प्रखर नेता रहे अश्विनी कुमार चौबे बक्सर में “नमन यात्रा” के माध्यम से बक्सर संसदीय क्षेत्र की जनता को नमन करने बक्सर आ रहे हैं।








प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्रीय मंत्री द्वेय नितिन गडकरी एवं निर्मला सीतारमण के द्वारा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के प्रयास से बक्सर क्षेत्र को 26 हजार करोड़ रुपया का सौगात देकर बक्सर से भागलपुर तक एक्सप्रेस वे एवं गंगा नदी पर अतिरिक्त 2 लेन पुल का सौगात प्रदान करने हेतु हमारे नेताओं का आभार एवं धन्यवाद कार्यक्रम बक्सर के रामलीला मंच, किला मैदान में अपराह्न 2:30 बजे से सुनिश्चित है जिसके उपरांत संध्या 5:30 बजे श्री रामेश्वर नाथ मंदिर पूजन एवं संध्या 6:00 बजे रामरेखा घाट पर गंगा महाआरती आयोजित की जाएगी जिसमे भाजपा नेता के साथं बक्सर की जनता उपस्थित रहेंगे।




