मित्रता दिवस व सावन महोत्सव का हुआ आयोजन, प्रीति बनी सावन क्वीन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के चीनीमील मोहल्ला में आशा सिंह एवं डिम्पल देवी के निवास पर रविवार को महिला मित्रों के बीच मित्रता दिवस व सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहन कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यक्रम में जमकर मस्ती की।







सावन महोत्सव कार्यक्रम का नेतृत्व आशा सिंह एवं डिंपल देवी ने संयुक्त रूप से किया। वही कार्यक्रम में सर्वप्रथम सावन गीत की प्रस्तुति हुई, जिसके बाद नृत्य, खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। उसके बाद पारितोषिक वितरण किया गया। तत्पश्चात लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया गया। कार्यक्रम में शामिल रागिनी कुमारी ने सावन का महत्त्व बताते हुए कहा की यह मौसम प्रकृति संरक्षण का सन्देश देता है। वही हरियाली ही जीवन का आधार होताहै है। मौके पर लक्की ड्रा के माध्यम से प्रीति कुमारी को सावन क्वीन की उपाधि दी गयी। कार्यक्रम में उषा देवी, सरोज देवी, अनीता सिंह, डिंपल सिंह, कंचन देवी, नीतांजलि कुमारी सिंह समेत अन्य महिलाएं शामिल होकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।


