मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मेहनतकश लोगो को किया गया सम्मानित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय द्वारा चीनी मिल स्थित कार्यालय में मेहनतकश लोगो को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित परिचर्चा में डॉक्टर दिलशाद आलम ने कहा की देश में हजारों मजदूर भारत को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। जिससे भारत की तस्वीर तेजी से विश्व पटल पर बदल रहीं है।









उन्होंने कहा की मजदूर दिवस सर्वप्रथम चेन्नई मद्रास से 1921 में शुरू हुआ जो पूरे भारत एवं विश्व में भी मनाया जाता है। 2 जून की रोटी के लिए लाखों लोग पूरे दुनिया में कार्य कर रहे हैं इसके लिए तो परिचर्चा जरूरी है। ज्ञाता हो की पिछले साल भी मानवाधिकार ने लगभग 50 लोगो को सम्मानित किया था। मौके पर कपिल मुनि शर्मा, अंकित, अभिज्ञान, विवेक, आदित्य शर्मा,अरमान, नासिर, मनीष, हरेंद्र, रुकसाना, अंजलि, सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।





