OTHERS

पीसी कॉलेज के समीप देर रात दो पक्षों में जमकर हुयी गोलीबारी, अधेड़ को लगी गोली 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की पहले लात घुसा उसके बाद 20-22 राउंड चली है गोली 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

मंगलवार की देर रात मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीसी कॉलेज के समीप दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली लग गयी। गोली चलने के बाद अफरा तफरी मच गयी एवं दहशत का माहौल बन गया। वही गोलीबारी की घटना में घायल व्यक्ति सोंधिला निवासी है जबकि दूसरे पक्ष लालगंज एवं हुकहा के लोग शामिल है जो जमीन का कारोबार करते है और काफी मनबढ़ू किस्म का आचरण है।

 

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसी कॉलेज के समीप एक मैरेज हॉल में तिलक समारोह चल रहा था। जिसमे दोनों पक्ष के लोग पहुंचे हुए थे। तिलक कार्यक्रम के समापन के पश्चात दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर बहस हो गयी देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बात बढ़ते देख दोनों पक्ष के लोग अपने अपने लोगों को हथियार के साथ बुला लिए और फायरिंग आरम्भ हो गया। इसी बीच सोंधिला गांव के स्व. जगदीश सिन्हा के 40 वर्षीय पुत्र लडन लाल उर्फ़ अभी कुमार सिन्हा हो गोली लग गयी। गोली लगने के बाद आनन फानन में उन्हें शहर के गोलम्बर स्थित विश्वामित्र नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है। तिलक समारोह में पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की दोनों पक्ष में पहले जमकर लात घुसा चला जिसके बाद लगभग 20 से 22 राउंड फायरिंग कि गयी है। वहीं पीड़ित अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है।

 

 

इस संबंध में मुफ्सिल थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि पीसी कॉलेज इलाके में गोली चलने की सूचना मिली है। जिसमें एक अधेड़ घायल हुआ है। गोली क्यों चली है इसकी जांच किया जा रहा साथ ही घायल का बयान दर्ज किया जा रहा है। वही घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसमें शामिल लोगों की पहचान कर बहुत जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button