मध्य विद्यालय विक्रमपुर इंग्लिश में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नवानगर प्रखंड अंतर्गत विक्रमपुर इंग्लिश मध्य विद्यालय में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया तथा संचालन बाल संसद की शिक्षा मंत्री वर्ग 8 की छात्रा रागिनी कुमारी ने किया।








चाचा नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि देश प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था “आराम हराम है” इसलिए हम सभी को अपने जीवन में लगातार कार्य करते रहने चाहिए। साथ ही उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच टॉफियां वितरण किया गया। उक्त अवसर पर शिक्षक आलोक कुमार यादव, उपेंद्र कुमार, नीलम कुमारी, राजेश कुमार, दिव्या मिश्रा, सीमा कुमारी, अनुराधा पांडे, मुस्कान कुमारी, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।



वीडियो देखें :

