डीएम व एसपी ने डाला अपना वोट, सुबह ग्यारह बजे तक 25.89% हुआ मतदान
डीएम व एसपी ने जिले के मतदाताओं को भी इस पर्व में हिस्सा लेने का किया अपील




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिलेभर में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण चल रही है सुबह लगभग ग्यारह बजे तक बक्सर 33- लोक सभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदान 25.89%हुआ है। वही डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी मनीष कुमार शहर ने शहर के एमपी हाई स्कूल आदर्श मतदान केंद्र के बूथ संख्या 18 पर अपना मतदान किया। एवं फर्स्ट टाइम वोटर युवा, वृद्धजन एवं दिव्यांगजन को बैच एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।













मतदान करने के पश्चात डीएम अंशुल अग्रवाल ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा की लोकतंत्र के महापर्व में मुझे पूरी उम्मीद है कि बक्सर जिले की और बक्सर लोकसभा क्षेत्र की अधिक से अधिक मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जो शाम के 6 बजे तक का जो आंकड़ा होगा बहुत ही उत्साह वर्धन होगा। और मैं जो वातावरण देख रहा हूं यहाँ पर त्यौहार मनाने के लिए बहुत दूर से भी लोग आए हैं और हम लोग सब जानते हैं मतदान लोकतांत्रिक अधिकार है मैं सभी जिले के और लोकसभा के मतदाताओं घरों को बाहर निकल 5 वर्ष में एक बार जो है लोकसभा का चुनाव आता है अपने मतों का प्रयोग जरूर करें। वही उन्होंने कहा की जिलेभर में शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया चल रही है।

सुबह सात बजे से बूथों पर लम्बी लम्बी कतारें लगी थी जो दोपहर ग्यारह बजे लगभग खाली हो चुका है मतदाता भी सुबह मौसम में नरमी होने की वजह से अपना मतदान किये है। अब दोपहर 2 बजे के बाद बूथों पर लम्बी लम्बी कतारें लगने की संभावना जताई जा रही है।

सुबह ग्यारह बजे तक का मतदान प्रतिशत निम्न प्रकार रहा :
- 199- ब्रह्मपुर – 20.14 %
2. 200- बक्सर- 26.30%
3. 201- डुमराव – 23.25%
4. 202- राजपुर- 29.85%
5. 203- रामगढ़- 27.69%
6. 210- दिनारा- 28.80%माँ पिता और बहन के साथ वोट देने के बाद रेडक्रॉस सचिव श्रवण तिवारी




