OTHERS

पूर्व सैनिक संघ और रेल यात्री कल्याण समिति द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

पूर्व सैनिक संघ के जिला कार्यालय फोर सीजन मैरिज हॉल पर जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें जिले भर के पूर्व सैनिक संघ के सदस्य और रेल यात्री कल्याण समिति, लोक कल्याणकारी मंच और तुलसी विचार मंच के सैकड़ों पदाधिकारी तथा गणमान्य सदस्य शामिल हुए। सभी लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर  होली की शुभकामनाएं और बधाइयां दी इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन हुआ जिसमें जाने-माने भोजपुरी के कलाकार अशोक मिश्रा, गुड्डू पाठक, सोनू पांडे ,राजधानी, जितेंद्र सागर ने होली का पारंपरिक गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए रामनाथ सिंह ने कहा कि होली हमारे देश की महान परंपरा है इस तरह के आयोजन से समाज में सामाजिक समरसता आपसी प्रेम भाईचारा एकता और सद्भावना जागृत होती है डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि होली एवं दशहरा या अन्य कोई भी पर्व हमारे देश की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा है जो कि समाज को एक सूत्र में संजो रखा है इसके बिना समाज अधूरा है तथा समाज टूट कर बिखर जाएगा।

 

इस कार्यक्रम में जिले भर के लोगों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से निर्मल सिंह, प्रतिभा सिंह, कुमार विजय, शंभू चंद्रवंशी, डॉक्टर वीके सिंह, जिला पार्षद बंटी शाही, अवधेश सिंह मास्टर, शेषनाथ सिंह वरिष्ठ वकील ,भुअर यादव , डॉक्टर ए के सिंह प्रसिद्ध दंत चिकित्सक, नंदकुमार तिवारी समाजसेवी, संजय सिंह राजनेता, रवि राज विश्वामित्र फाउंडेशन ,सैनिक संघ के हरिशंकर सिंह सेना मेडल, राजबली यादव पेंशन डायरेक्टर, शैलेश ठाकुर महासचिव ,शिवमंगल सिंह कोषाध्यक्ष, इटाढ़ी प्रखंड के अध्यक्ष कैप्टन संतोष यादव नवानगर प्रखंड के अध्यक्ष जगदीश सिंह और उनके साथी और इंटरनेशनल तैराक विजेंद्र राय शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button