विश्व शांति मिशन वृंदावन के सचिव विजय शर्मा ने पूज्य देवक़ीनन्दन ठाकुर जी के कथा स्थल का किये निरीक्षण
शहर के आईटीआई मैदान में 9 से 15 अप्रैल तक आयोजित होगा श्रीमद्भागवत कथा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को विश्व शांति मिशन वृंदावन के सचिव विजय शर्मा ने बक्सर में पूज्य देवक़ीनन्दन ठाकुर जी महाराज के द्वारा 9 से 15 अप्रैल तक आईटीआई मैदान बक्सर में प्रस्तावित 7 दिवसीय प्रवचन सप्ताह की तैयारी समिति के साथ कार्यक्रम स्थल व आवासीय स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही तैयारी समिति के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।







श्री शर्मा ने पहले आईटीआई मैदान का निरीक्षण कर एक मसौदा तैयार किया गया। उसके उपरांत हैलीपैड स्थल व पूज्य संतो के आवासीय परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी जी का दर्शन कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। निरीक्षण के बाद विश्व शांति मिशन के सचिव विजय शर्मा तैयारी समिति के संयोजक विजय मिश्रा व प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इसके पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश मे पूज्य ठाकुर जी महाराज ने सनातन संस्कृति का जनजागरण आम लोगों के बीच आम भाषा मे दुनिया भर में किया जा रहा है। बक्सर में यह आयोजन एक इतिहास रचने जा रहा है।

पूज्य देवकी नंदन ठाकुर जी का आगमन हेलीकॉप्टर के द्वारा 8 अप्रैल की संध्या में होगा। उसके उपरांत आवासीय परिसर में ठहराव होगा। अगले दिन जलयात्रा व कलश पूजन व कथा प्रारम्भ होगी। जिसके लिये रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ कर दिया गया है। जो लोग भी कलश यात्रा में सम्मिलित होना चाहते है। वह लोग अपना नाम समिति के माध्यम से सूचित कर दे। बक्सर के आलावे अन्य सीमावर्ती जिलों व राज्यों से भी भक्त प्रवचन में आ रहे है। इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर जर्मन हैंगर तकनीक से विशाल पंडाल का निर्माण होगा और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पार्किंग, जलपान एवं सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस कार्यक्रम में बक्सर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनो की प्रमुख भूमिका रहेगी।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कल्लू राय, अभाविप के जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय, दीपक सिंह, निशांत राय, दीपक सिंह, गुडु सिंह, दरोगा तिवारी, रोहित मिश्र, आशु राय, विकास राय, सोनु राय, सौरभ तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
वीडियो देखें :

