OTHERS

बक्सर में शुरू हुआ आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘द ग्रैंड पैलेस बैंक्वेट एंड मैरिज हॉल’, विधायक राधाचरण साह ने किया भव्य उद्घाटन

जेल मोड़ स्थित वुड स्टॉक स्कूल के समीप हुआ शुभारंभ, आकर्षक जयमाला स्टेज, विवाह मंडप, एसी हॉल और सात कमरों समेत मिलेगी आधुनिक सुविधाएं; शादी-विवाह से लेकर जन्मदिन और अन्य समारोहों के लिए होगा बेहतर विकल्प

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के चरित्रवन स्थित जेल मोड़, वार्ड संख्या-05 में वुड स्टॉक स्कूल के समीप नवनिर्मित ‘द ग्रैंड पैलेस बैंक्वेट एंड मैरिज हॉल’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस बैंक्वेट एवं मैरिज हॉल का शुभारंभ संदेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधाचरण साह (सेठ जी) एवं वार्ड संख्या-05 के वार्ड पार्षद दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अतिथि उपस्थित रहे।

 

इस आधुनिक प्रतिष्ठान की शुरुआत भरत राय, विकास गुप्ता, गोलू गुप्ता एवं अमित गुप्ता के संयुक्त प्रयास से की गई है। संचालकों का उद्देश्य बक्सर शहर एवं आसपास के लोगों को पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर, आकर्षक और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है। इसके शुरू होने से अब लोगों को शादी-विवाह, सगाई, जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी समेत विभिन्न मांगलिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।

 

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है बैंक्वेट हॉल

‘द ग्रैंड पैलेस बैंक्वेट एंड मैरिज हॉल’ को समारोहों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। यहां आकर्षक जयमाला स्टेज, खूबसूरत विवाह मंडप, वातानुकूलित हॉल और कमरों की व्यवस्था की गई है। प्रतिष्ठान में कुल सात कमरे उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों और परिवार के सदस्यों को काफी सहूलियत मिलेगी।

संचालकों ने बताया कि प्रतिष्ठान में छोटे-बड़े पारिवारिक आयोजनों को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। शादी-विवाह जैसे बड़े आयोजनों के साथ-साथ सगाई, जन्मदिन और मैरिज एनिवर्सरी जैसे कार्यक्रमों के लिए भी यहां उपयुक्त व्यवस्था की गई है। एक ही परिसर में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को आयोजन की तैयारियों में काफी सुविधा मिलेगी।

गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक राधाचरण साह एवं वार्ड पार्षद दीपक सिंह ने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए बधाई दी तथा इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बक्सर में आधुनिक बैंक्वेट एवं मैरिज हॉल की शुरुआत होने से शहरवासियों को पारिवारिक और सामाजिक समारोहों के आयोजन के लिए एक बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button