OTHERS

चौसा के वार्ड 6 में बाढ़ पीड़ितों के बीच रेडक्रास ने बांटी राहत सामग्री

न्यूज़ विज़न। बक्सर
बीते माह में बाढ़ की विभीषिका में अपना सबकुछ गवा चुके परेशान पीड़ित परिवारों के बीच चौसा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 6 धोबी मोहल्ला में गंगा किनारे पहुंचकर बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया गया।

 

रेडक्रॉस चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने बताया की गंगा किनारे के इलाके में रहने वाले लगभग सैंतालीस बाढ़ पीड़ितों के बीच बर्तन सेट, हाइजीन कीट, तिरपाल और कपड़ा का वितरण किया गया। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुमित मानसिंहका एवं रेड क्रॉस कार्यालय सहायक अवधेश जी के अलावा पीड़ित परिवार के सदस्यों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button