OTHERS

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के रूप में सम्मानित हुए बक्सर नप ईओ

न्यूज विजन। बक्सर
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के रूप में डीएम अंशुल द्वारा सम्मानित किया गया।

शनिवार को समाहरणालय में आयोजित एक समारोह में आशुतोष गुप्ता को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आशुतोष गुप्ता को निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निर्वाचक सूची को अद्यतन रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह सम्मान न केवल आशुतोष गुप्ता के लिए बल्कि पूरे नगर परिषद बक्सर के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान लोकतंत्र को मजबूत बनाने और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button