OTHERS

सरकार झूठ बोलकर गलत तरीके से चयनमुक्त कर रही है डरना नहीं है, झुकाना है : बिंदेश्वर सिंह 

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के चल रहे हड़ताल के 61 वें दिन बक्सर पहुंचे राज्य अध्यक्ष 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

राजयव्यपी आंदोलन के तहत पूर्व से पांच सूत्री मांगो को लेकर चल रहे आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के हड़ताल के 61 वें दिन बक्सर पहुंचे बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वर सिंह ने कहा की सरकार और प्रशासन से डरना नहीं है। जितना जुल्म करना है कर ले सरकार झुकना नहीं है। गुरुवार को आयोजित किला मैदान में सभा की अध्यक्षता जिला महासचिव लीलावती देवी ने किया जबकि सञ्चालन जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह द्वारा किया गया।

 

सेविका सहायिका को सम्बोधित करते हुए बिंदेश्वर सिंह ने कहा की बिहार सरकार झूठ बोलकर गलत तरीके से चयनमुक्त कर रही है इससे डरना नहीं है। हमलोग जीत के करीब है बहुत जल्द हमारी जायज मांगो को सरकार को पूरा करना पड़ेगा।  कोई चोरी छुपे हड़ताल पर नहीं गए है हमलोग बिहार सरकार, डीएम, डीपीओ आईसीडीएस को पात्र प्रेषित कर हमलोग हड़ताल किये है। वही उन्होंने कहा की हमने थान लिया है हड़ताल तोड़वाने वालों को तोड़ देंगे , सबक सिखाएंगी आंगनबाड़ी की बहने, कुछ सेविकाएं दलालों के चक्क्र में पड़ गयी है। आपलोग याद करें जब अंग्रेजी हुकूमत को भगत सिंह ने ललकारा था अंगेजो को नको चने चबवा दिए थे। इसलिए आपलोगो से यही कहने आये है की चयन मुक्ति से डरना नहीं है। जबतक सरकार हमारी बात नहीं मानती डटे रहना है। सभा में पूनम चौबे, पुष्पा सिंह, रंजू देवी, रेनू देवी, रीता देवी, प्रेमा देवी,  आशा देवी, सुनैना देवी, सीमा देवी, गुड़िया देवी समेत सैकड़ो आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button