श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम का राजद नेता राजेश यादव ने किया भव्य स्वागत




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शनिवार को छपरा के गरखा राजद विधायक सह श्रम संसाधन मंत्री राम सुरेंद्र राम एक दिवसीय दौरा पर बक्सर पहुंचे इस दौरान सर्वप्रथम बाईपास रोड स्थित समाजसेवी सह राजद नेता राजेश यादव के यहाँ पहुंचे जहां मंत्री जी का श्री यादव ने फूल माला और बुके देकर स्वागत किया वही जिले के श्रमिकों की समस्याओ पर विस्तृत चर्चा किये .








वही राजेश यादव ने कहा की हमारा मात्र एक लक्ष्य है श्रमिकों व गरीबो के साथ पिछड़ा वर्ग के लोगो सम्मान दिलाना, वही बक्सर के श्रमिकों के आये दिन हो रही समस्याओ से मंत्री जी अवगत कराते हुए कहा की जिले के कई विभागों में कार्यरत श्रमिकों को उचित मजदूरी व सम्मान नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ का लाभ भी बहुते श्रमिकों को नहीं मिल रहा है। जिसपर मंत्री जी ने आश्वासन दिया की जिनकी राज्य सरकार मजदूरों के लिए 16 योजनाएं चला रही है, ताकि उनका और उनके आश्रितों का भला हो सके। हालांकि, अभी इसका लाभ सभी मजदूरों को नहीं मिल रहा है। दरअसल, लाभ लेने के लिए मजदूरों को अपना निबंधन कराना होता है। जो नहीं करा रहे हैं। मजदूर जागरूक हों, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अभियान चलाया गया है।
वही मंत्री जी ने कहा की मै भी एक मजदूर, राजमिस्त्री से श्रम मंत्री बना हूं। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने जो विश्वास किया है, उस पर मैं खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं। सूबे से पलायन में काफी कमी आ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से निवेशकों की उम्मीद बढ़ी है। कई कल-कारखाने खुले हैं।



मौके पर जयप्रकाश राम पूर्व मुखिया, छोटू मिश्रा छोटे मिश्रा मुखिया केशोपुर, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, पप्पू प्रसाद वार्ड पार्षद, गुडु राम वार्ड पार्षद, पर्वत यादव वार्ड कमिश्नर, मिथिलेश कुमार सदस्य सशक्त अस्थाई समिति नगर परिषद बक्सर प्रतिनिधि, विनोद सिंह, शुभम् तिवारी, मुन्ना ठाकुर, नंदन यादव, मुकेश पाल, जितेंद्र राम, दिनेश शर्मा, कमलेश यादव, अखिलेश सिंह समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।

