शिक्षिका के निधन पर ब्रह्मपुर प्रखंड के कई स्कूलों में मनाया गया शोक
शिक्षिका गोल्डी प्रिया का बनारस होमियो भाभा कैंसर अस्पताल में चल रहा था इलाज




न्यूज विजन । बक्सर
कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रही ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल कांट की शिक्षिका गोल्डी प्रिया का मंगलवार को निधन हो गया। ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से उनका ईलाज बनारस के होमियो भाभा कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों व छात्र छात्राओं के चेहरे पर मायूसी छा गई।

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के डी सिंह ने बताया की गोल्डी प्रिया अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़कर सदा के लिए चली गई। वो एक तेज तर्रार मेधावी मृदुभाषी शिक्षिका थी। शिक्षक समाज उनके निधन से हतप्रभ एवम काफी दुखी है। प्रखंड के सभी स्कूलों में छुट्टी के समय शिक्षकों ने शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। वही जिलाध्यक्ष सिंह ने उनके परिजनों को तत्काल चार लाख रुपया अनुग्रह राशि एवम आश्रित को अनुकंपा की नौकरी देने की मांग जिला पदाधिकारी महोदय से की हैं। प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव यादव, कोषाध्यक्ष ब्रजनंदन सिंह , राजकुमार प्रसाद , राजू वर्मा, शिवजी प्रसाद, बृजबिहारी सिंह , राजकुमार श्रीवास्तव दिलीप पाल, तेजनारायण यादव, मो कौसर अली, अशोक पाल, उमेश पासवान, बेबी कुमारी, सुजीत कुमार, उषा कुमारी समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किए है।









